लाइव न्यूज़ :

एथलेटिक्स कोच निकोलई के पार्थिव शरीर को उनके देश ले जाया गया

By भाषा | Updated: March 9, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च भारतीय एथलेटिक्स कोच (मध्यम और लंबी दूरी की दौड़) निकोलई स्नेसारेव के पार्थिव शरीर को मंगलवार को यहां से उनके देश बेलारूस के लिए रवाना किया गया।

स्नेसारेव शुक्रवार को पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में अपने होस्टल के कमरे में मृत पाये गये।

उनके पार्थिव शरीर को ‘फ्लाई दुबई’ विमान ने यहां के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन से दोपहर में बेलारुस की राजधानी मिंस्क के लिए भेजा गया। दुबई से उनके पार्थिव शरीर को किसी और विमान से ले जाया जाएगा जिसके बुधवार को मिंस्क पहुंचने की संभावना है।

इससे पहले भारतीय एथलेटिक्स संघ (एएफआई) के अधिकारियों ने ताबूत को मिंस्क भेजने की औपचारिकताएं पूरी की।

एएफआई के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ ताबूत को सोमवार रात को पटियाला से यहां भेजा गया था जिसे एएफआई के अधिकारियों ने प्राप्त किया। सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उसे मिंस्क ले जाने के लिए संबंधित एयरलाइनों को परिवहन के लिए सौंप दिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने पुलिस, अस्पताल और मिंस्क में उनके पार्थिव शरीर को प्राप्त करने वाले की जानकारी के साथ सभी कागजात सौंप दिये है। हमने उनकी पत्नी से बात की है और उन्हें विमान तथा अन्य जानकारी दी है।’’

एएफआई अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके निधन के कारण को ‘नेचुरल डैथ (सामान्य मौत)’ बताया गया है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए पहले पटियाला के एक सरकारी अस्पताल में भेजा गया था।

वह दो साल के बाद भारत लौटे थे और उन्हें सितंबर तक यहां रूकना था। वह इंडियन ग्रां प्री 3 के लिये (बेंगलुरू से) एनआईएस (पटियाला) आये थे। लेकिन जब वह प्रतियोगिता के लिये नहीं पहुंचे तो शाम को कोचों ने उनके बारे में पूछा और फिर उनका कमरा अंदर से बंद पाया गया। जब दरवाजा तोड़ा गया तो वह अपने बिस्तर पर पड़े थे। एनआईएस में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया और साइ की टीम ने उनका मृत शरीर पोस्टमार्टम के लिये सरकारी अस्पताल भेज दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!