लाइव न्यूज़ :

एथलेटिक बिलबाओ ने स्पेनिश लीग में गेटाफे को 5-1 से करारी शिकस्त दी

By भाषा | Updated: January 26, 2021 11:37 IST

Open in App

मैड्रिड, 26 जनवरी (एपी) रॉल गर्सिया के दो गोल की मदद से एथलेटिक बिलबाओ ने गेटाफे को 5-1 से करारी शिकस्त देकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

एथलेटिक की तरफ से येरे अल्वारेज, अलेक्स बेरेनगुएर और ऑस्कर डि मार्कोस ने भी गोल किये। एथलेटिक ने एक सप्ताह पहले ही स्पेनिश सुपर कप जीता था। उसने सेमीफाइनल में रीयाल मैड्रिड और फाइनल में बार्सिलोना को हराया था।

यही नहीं उसने कोपा डेल रे प्रतियोगिता में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है। उसने गुरुवार को इबिजा एफसी को आसानी से हराया था।

गेटाफे पर बड़ी जीत से एथलेटिक स्पेनिश लीग में नौवें स्थान पर काबिज हो गया है। इस तरह से वह यूरोपीय प्रतियोगिताओं के लिये क्वालीफाई करने के करीब भी पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!