लाइव न्यूज़ :

ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने को लेकर IOA को खिलाड़ियों से मिली शानदार प्रतिक्रिया, पर केवल 7 राष्ट्रीय खेल महासंघों ने दिया जवाब

By भाषा | Updated: May 21, 2020 13:55 IST

Indian Olympic Association (IOA): भारतीय ओलंपिक संघ ने ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने को लेकर मिली राष्ट्रीय खेल महासंघों की नीरस प्रतिक्रिया को लेकर निराशा जताई है

Open in App
ठळक मुद्दे18 ओलंपिक खेलों को 20 मई तक जवाब देने को कहा गया था, लेकिन केवल 7 ने ही ऐसा कियाओलंपिक में खेले जाने वाले खेलों में गंभीरता की कमी से निजी तौर पर निराश हूं: नरिंदर बत्रा

नई दिल्ली:  कोविड-19 महामारी के बीच राष्ट्रीय शिविरों को दोबारा शुरू करने को लेकर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को मिली प्रतिक्रिया में खिलाड़ियों का दबदबा रहा लेकिन कई राष्ट्रीय खेल महासंघ समयसीमा के भीतर जवाब देने में विफल रहे जिससे आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा निराश हैं।

आईओए ने पांच मई को स्वीकार किया था कि मौजूदा लॉकडाउन के बीच खिलाड़ियों के प्रेरणा खोने का खतरा वास्तविक है और आउटडोर ट्रेनिंग कैसे दोबारा शुरू की जाए इसे लेकर खिलाड़ियों के अलावा कोचों और अन्य हितधारकों की प्रतिक्रिया मांगी थी।

ट्रेेनिंग दोबारा शुरू करने को लेकर केवल 7 खेल महासंघों ने दिाया जवाब

देश में आईओए से मान्यता प्राप्त लगभग 40 राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) और 35 राज्य ओलंपिक संघ संघ हैं। इनमें से 18 ओलंपिक खेलों को 20 मई तक जवाब देने को कहा गया था लेकिन आइओए के अनुसार इनमें से सिर्फ सात ने समय सीमा से पहले जवाब दिया है जिसमें तीरंदाजी, हॉकी, रोइंग, स्क्वाश, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन और याटिंग शामिल हैं।

बत्रा ने कहा, ‘‘ओलंपिक में खेले जाने वाले खेलों में गंभीरता की कमी से निजी तौर पर निराश हूं जिन्हें 20 मई तक जवाब देना था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि जो एनएसएफ और राज्य ओलंपिक संघ 30 मई तक जवाब देंगे वे इसे गंभीरता से ले रहे हैं और 20 मई की समयसीमा से चूकने वाले जल्द जवाब देंगे।’’

सोलह राज्य ओलंपिक संघों को खिलाड़ियों और अन्य हितधारकों की सामूहिक प्रतिक्रिया 20 मई से पहले भेजने को कहा गया था जिससे कि बत्रा के मार्गदर्शन में श्वेत पत्र तैयार किया जा सके। बाकी बचे एनएसएफ को अब अपना जवाब देना है जिससे कि जून में श्वेत पत्र तैयार किया जा सके। आईओए के पास अब तक जो 430 प्रतिक्रियाएं आई हैं उनमें 40 प्रतिशत से अधिक खिलाड़ियों की हैं। मैच अधिकारियों की प्रतिक्रिया 33 प्रतिशत से अधिक है जबकि खेल प्रशासकों और हाई परफॉर्मेंस सहायक टीम की प्रतिक्रिया क्रमश: 14.9 और 7.9 प्रतिशत है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!