लाइव न्यूज़ :

एस्टन विल्ला ईपीएल के शीर्ष दस में पहुंचा

By भाषा | Updated: January 24, 2021 10:39 IST

Open in App

बर्मिंघम, 24 जनवरी (एपी) एस्टन विल्ला ने फिर से जीत की राह पकड़ते हुए न्यूकास्टल को 2-0 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में शीर्ष 10 में जगह बना ली।

एस्टन विल्ला की तरफ से पहला गोल ओली वाटकिन्स ने किया। वाटकिन्स को इस क्लब ने रिकार्ड धनराशि में खरीदा था लेकिन यह 10 मैचों में उनका पहला गोल था। वाटकिन्स ने 13वें मिनट में गोल किया। बर्टैंड ट्राओरे ने मध्यांतर से ठीक पहले टीम की बढ़त दोगुनी की।

एस्टन विल्ला के अब 17 मैचों में 29 अंक हो गये हैं और वह आर्सनल, साउथम्पटन और चेल्सी को पीछे छोड़कर आठवें स्थान पर पहुंच गया है। आर्सनल के 27 अंक हैं जबकि साउथम्पटन और चेल्सी दोनों के भी 29 अंक हैं लेकिन एस्टन विल्ला गोल अंतर में उनसे आगे है।

न्यूकास्टल की यह आठ मैचों में छठी हार है और वह 16वें स्थान पर खिसक गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!