लाइव न्यूज़ :

एस्टन विला ने स्टीवन गेरार्ड को मैनेजर नियुक्त किया

By भाषा | Updated: November 11, 2021 17:13 IST

Open in App

बर्मिंघम, 11 नवंबर (एपी) फुटबॉल क्लब लीवरपूल के पूर्व कप्तान स्टीवन गेरार्ड को गुरुवार को एस्टन विला का मैनेजर नियुक्त किया जिससे वह पहली बार किसी इंग्लिश प्रीमियर लीग टीम को कोचिंग देते नजर आएंगे।

गेरार्ड इससे पहले साढ़े तीन साल स्कॉटलैंड में रेंजर्स के मैनेजर थे और पिछले सत्र में उनके मार्गदर्शन में टीम ने स्कॉटिश लीग का खिताब जीता।

गेरार्ड डीन स्मिथ की जगह लेंगे जिन्हें इंग्लिश प्रीमियर लीग में एस्टन विला की लगातार पांच हार के बाद रविवार को बर्खास्त कर दिया गया। लगातार पांच हार के बाद एस्टन विला की टीम 20 टीमों की शीर्ष लीग में 16वें स्थान पर खिसक गई है।

गेरार्ड लीवरपूल के महानतम खिलाड़ियों में शामिल रहे और उन्हें टीम की अकादमी में भी कोचिंग दी। वह 2018 में रेंजर्स टीम से जुड़े। उन्होंने पिछले सत्र में रेंजर्स को खिताब दिलाकर ग्लास्गो की अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम सेल्टिक का दबदबा खत्म किया जिसने लगतार नौ लीग खिताब जीते थे। रेंजर्स की टीम पिछले सत्र में अजेय रही थी।

विला के मैनेजर के रूप में गेरार्ड का पहला मैच 20 नवंबर को ब्राइटन के खिलाफ होगा। वह 11 दिसंबर को लीवरपूल में होंगे जब विला और इस टीम का मुकाबला होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!