लाइव न्यूज़ :

असम ने बंगाल को हराकर उलटफेर किया, तमिलनाडु का शानदार प्रदर्शन जारी

By भाषा | Updated: January 16, 2021 16:57 IST

Open in App

कोलकाता, 16 जनवरी कप्तान रियान पराग के हरफनमौला खेल के दम पर असम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप बी के मैच में शनिवार को बंगाल को 13 रनों से हराकर उलटफेर किया।

ग्रुप के एक अन्य मैच में तमिलनाडु ने हैदराबाद को हराकर लगातार चौथी जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर जगह बना ली है।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पराग की 54 गेंद में 77 रन की पारी से असम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन बनाने के बाद बंगाल को आठ विकेट पर 144 रन पर रोक दिया।

पराग ने अपनी पारी में पांच छक्के और इतने ही चौके लगाये। उन्होंने इस दौरान इशान पोरेल (34 रन पर दो विकेट) के 18वें ओवर में 18 रन जुटाये।

जीत के लिए 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगाल 18वें ओवर में तीन विकेट पर 130 रन बनाकर मजबूत स्थिति में था लेकिन आखिरी दो ओवरों में उसकी पारी लड़खड़ा गयी और टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन ही बना सकी।

प्रीतम दास (27 रन पर तीन विकेट) और पराग (28 रन पर दो विकेट) ने बंगाल के कप्तान अनुष्टुप मजूमदार (47 गेंद में 48 रन रन) की पारी को बेकार कर दिया।

ग्रुप के दूसरे मैच में एन जगदीशन (51 गेंद में 78 रन) और कप्तान दिनेश कार्तिक (30 गेंद में नाबाद 40 रन) की शानदार बल्लेबाजी से तमिलनाडु ने हैदराबाद को सात विकेट से करारी शिकस्त दी।

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाये। तमिलनाडु ने तीन गेंद शेष रहते तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

तमिलनाडु लगातार चौथी जीत के बाद 16 अंक के साथ ग्रुप तालिका में शीर्ष पर है जबकि बंगाल के नाम चार मैच में 12 अंक है। दोनों टीमों का 18 जनवरी को आमना-सामना होगा जिससे ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम का फैसला होगा।

टूर्नामेंट के प्रारूप के मुताबिक सभी ग्रुप (छह ग्रुप) की शीर्ष टीमों के अलावा एलीट ग्रुप ए से ग्रुप ई तक की अगली दो शीर्ष टीमें नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!