लाइव न्यूज़ :

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप : सरिता ने खिताब बरकरार रखा, सीमा और पूजा ने कांसा जीता

By भाषा | Updated: April 15, 2021 20:00 IST

Open in App

अलमाटी, 15 अप्रैल भारतीय पहलवान सरिता मोर ने गुरूवार को फाइनल में शानदार वापसी करते हुए एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में लगातार नौ अंक हासिल कर 59 किग्रा में अपना खिताब बरकरार रखा जबकि सीमा बिस्ला (50 किग्रा) और पूजा (76 किग्रा) ने महाद्वीपीय चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत लिये।

नयी दिल्ली में 2020 चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सरिता फाइनल में मंगोलिया की शूवदोर बातरजाव से 1-7 से पिछड़ रही थीं लेकिन उन्होंने बेहतरीन वापसी की और स्कोर 7-7 से बराबर करते हुए 10-7 से जीत हासिल की।

सरिता इसी मंगोलियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शुरूआती मुकाबले में 4-5 के अंतर से हार गयी थीं लेकिन उन्होंने अगले दौर में कजाखस्तान की डायना कायुमोवा के खिलाफ शानदार वापसी की और पहले पीरियड में तकनीकी श्रेष्ठता से जीत हासिल की।

सरिता कजाखस्तान की पहलवान के खिलाफ काफी आक्रामक रहीं और उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को गिराने के बाद उसका गला जकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने किर्गिस्तान की नूरेडा अनारकुलोवा के खिलाफ सेमीफाइनल में भी शुरू से ही आक्रामकता जारी रखी और फाइनल में जगह बनायी।

वहीं 50 किग्रा की स्पर्धा में सीमा की शुरूआत काफी खराब रही जिसमें वह कजाखस्तान की वेलेंटिना इवानोवना के खिलाफ शुरूआती मुकाबला गंवा बैठीं लेकिन उन्होंने भी अगले दौर में मंगोलिया की एनुदारी नंदिंतसेतसेग के खिलाफ शानदार वापसी की और 7-3 से जीत दर्ज की।

उन्हें सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान की जैस्मिना इमाएवा से कड़ी चुनौती मिली जिसमें वह 2-3 से हार गयीं। पर इस भारतीय खिलाड़ी ने फिर ताइपे की यंग सुन लिन को तकनीकी श्रेष्ठता से हराकर कांस्य पदक जीत लिया।

वहीं 76 किग्रा वजन वर्ग में पूजा ने कोरिया की सियोयिओन जियोंग के खिलाफ 2-0 की जीत से शुरूआत की और इसके बाद उन्होंने उज्बेकिस्तान की ओजोडा जारीपबोएवा को भी हरा दिया। हालांकि सेमीफाइनल में वह कजाखस्तान की एलमिरा सिजडिकोवा की बराबरी नहीं कर सकीं और हार गयी। लेकिन उन्होंने कोरिया की सेयियोन जियोंग पर 5-2 की जीत से कांस्य पदक अपने नाम किया।

निशा को 68 किग्रा वर्ग के दोनों शुरूआती मुकाबलों में हार से बाहर होना पड़ा। वह कोरिया की युन सुन जियोंग से हारने के बाद मंगोलिया की डेलगेरमा एंखसाईखान से पराजित हो गयीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!