लाइव न्यूज़ :

एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप: मीराबाई चानू और प्रदीप सिंह ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

By भाषा | Updated: April 26, 2019 21:50 IST

भारत के प्रदीप सिंह ने शुक्रवार को एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप के 102 किग्रा वर्ग में क्लीन एवं जर्क स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

Open in App

निंग्बाओ (चीन), 26 अप्रैल। भारत के प्रदीप सिंह ने शुक्रवार को एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप के 102 किग्रा वर्ग में क्लीन एवं जर्क स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रदीप ने क्लीन एवं जर्क में 201 किग्रा वजन उठाया लेकिन ग्रुप ए में सात प्रतिस्पर्धियों में स्नैच में उनका 150 किग्रा का प्रयास काफी कम रहा।

उन्होंने कुल 351 किग्रा का वजन उठाया जिससे वह छठे स्थान पर रहे। पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू (49 किग्रा) ने 113 किग्रा के निजी प्रयास से क्लीन एवं जर्क में कांस्य पदक जीता, हालांकि वह 199 किग्रा के कुल वजन से चौथे स्थान पर रहीं।

जूनियर विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी झिली डालाबेहड़ा ने महिला 45 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था, हालांकि यह ओलंपिक वजन वर्ग नहीं है। महाद्वीपीय और विश्व चैम्पियनशिप में पदक स्नैच, क्लीन एवं जर्क और कुल वजन में दिये जाते हैं। लेकिन ओलंपिक में केवल कुल वजन वर्ग में एक पदक ही दिया जाता है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!