लाइव न्यूज़ :

Asian Under-20 Athletics Championships 2023: अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छह स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा भारत, जानें टॉप-2 का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2023 20:12 IST

Asian Under-20 Athletics Championships 2023: भारत छह स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक जीतकर जापान (14 स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य) और चीन (11 स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य) के बाद तीसरे स्थान पर रहा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के पदकों की संख्या 19 हो गई।तीन मिनट 56.01 सेकेंड में पूरी करके कांस्य पदक जीता।सुनील कुमार ने मंगलवार को डेकाथलॉन में सोने का तमगा हासिल किया था। 

Asian Under-20 Athletics Championships 2023: भारतीय महिला चार गुणा 400 मीटर रिले टीम और 1500 मीटर दौड़ की धाविका लक्षिता विनोद संडीला ने बुधवार को यहां एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन स्वर्ण पदक जीते जिससे देश तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।

संडीला ने महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में चार मिनट 24.23 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। संडीला का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चार मिनट 26.48 सेकंड था जिसमें उन्होंने लगभग दो सेकंड के अंतर से सुधार करके भारत को चैंपियनशिप में पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया फिर चार गुणा 400 मीटर रिले टीम में रेजोआना मलिक हीना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

जिससे भ्रारतीय टीम ने तीन मिनट 40.49 सेकेंड के समय स्वर्ण पदक जीता। कजाखस्तान ने तीन मिनट 46.19 सेकेंड से रजत पदक और कोरिया ने तीन मिनट 47.46 सेकेंड से कांस्य पदक हासिल किया। पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने तीन मिनट 8.78 सेकेंड के समय से रजत पदक से संतोष किया।

मेहदी हसन ने पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ तीन मिनट 56.01 सेकेंड में पूरी करके कांस्य पदक जीता। शिवाजी परशु मदप्पागौद्रा ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में 14 मिनट 49.05 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता जिससे भारत के पदकों की संख्या 19 हो गई।

भारत छह स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक जीतकर जापान (14 स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य) और चीन (11 स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य) के बाद तीसरे स्थान पर रहा। रविवार को प्रतियोगिता के पहले दिन रेजोआना मलिक हीना और भरतप्रीत सिंह ने क्रमशः महिलाओं की 400 मीटर और पुरुषों की चक्का फेंक में स्वर्ण पदक जीता था। गोला फेंक के एथलीट सिद्धार्थ चौधरी ने सोमवार को स्वर्ण पदक जीता जबकि सुनील कुमार ने मंगलवार को डेकाथलॉन में सोने का तमगा हासिल किया था। 

टॅग्स :एशियन गेम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारतIndiGo Flight Crisis: 8 एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यहां देखें दिल्ली-मुंबई समेत शहरों की इंडिगो फ्लाइट लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!