लाइव न्यूज़ :

मार्च में डीजीसी ओपन के साथ दो साल से अधिक समय बाद भारत में होगी एशियाई टूर की वापसी

By भाषा | Updated: December 28, 2021 15:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर दिल्ली गोल्फ क्लब (डीजीसी) पर अगले साल यहां 24 से 27 मार्च तक होने वाले पहले डीजीसी ओपन के साथ भारत में लगभग ढाई साल बाद प्रतिष्ठित एशियाई टूर की वापसी होगी।

इस टूर्नामेंट का आयोजन नवीनीकृत लोधी कोर्स पर किया जाएगा जबकि इसकी कुल इनामी राशि पांच लाख डॉलर होगी। यह नया टूर्नामेंट 2022 एशियाई टूर कैलेंडर के सत्र के शुरुआती हिस्से के मुख्य टूर्नामेंटों में से एक होगा।

दिल्ली गोल्फ क्लब के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा, ‘‘डीजीसी ओपन नया टूर्नामेंट है जिसे गैरी प्लेयर द्वारा डिजाइन नवीनीकृत कोर्स पर खेला जाएगा। यह इससे जुड़े सभी लोगों के लिए नई शुरुआत होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत में अंतरराष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट की वापसी में दिल्ली गोल्फ क्लब के पास अहम भूमिका निभाने का मौका है।’’

भारत में पिछली एशियाई टूर प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर 2019 में पैनासोनिक ओपन इंडिया के रूप में किया गया था जिसे कोरिया के किशोर गोल्फर जूहयंग किम ने जीता था। यही टूर्नामेंट अक्टूबर 2018 में दिल्ली गोल्फ क्लब में हुई एशियाई टूर की पिछली प्रतियोगिता थी।

खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए सुरक्षित माहौल के लिए टूर्नामेंट के दौरान कोविड-19 से जुड़े सरकार के सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!