लाइव न्यूज़ :

एशियाई टीम स्क्वाश टूर्नामेंट: भारत की पुरुष और महिला टीम ने जीत के साथ शुरुआत की

By भाषा | Updated: November 30, 2021 18:15 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 30 नवंबर शीर्ष वरीय भारतीय पुरुष टीम ने मंगलवार को यहां 20वीं एशियाई स्क्वाश चैंपियनशिप में अपने शुरुआती दो मुकाबले जीते।

तीसरी वरीय महिला टीम ने भी अच्छी शुरुआत करते हुए फिलिपीन्स को बिना कोई गेम गंवाए 3-0 से हराया।

पुरुष वर्ग में सौरव घोषाल की अगुआई वाली भारतीय टीम ने आठवें वरीय फिलिपीन्स को 3-0 से शिकस्त दी। घोषाल, महेश मनगांवकर और वेलावन सेंथिलकुमार ने अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों को सीधे गेम में हराया।

इससे पहले रमित टंडन, मनगांवकर और सेंथिलकुमार ने इराक के अपने विरोधियों पर आसान जीत के साथ टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। सेंथिलकुमार ने शानदार खेल दिखाते हुए हसनैन ओबेद दखील को सिर्फ सात मिनट में 11-4, 11-3, 11-4 से हराया।

टंडन ने हाशिम सुल्तानी को 11-9, 11-8, 11-3 से शिकस्त दी जबकि मनगांवकर ने अब्दुल्लाह हाशिम अल सुल्तानी को 11-4, 11-2, 11-2 से हराया।

फिलिपीन्स के खिलाफ घोषाल ने रॉबर्ट एंड्रयू गार्सिया को 11-8, 11-8, 11-4 से जबकि मनगांवकर ने डेविड विलियम पेलिनो को 11-1, 11-6, 11-6 से हराया। सेंथिलकुमार ने रेमार्क बेगोर्निया को 11-5, 11-7, 11-2 से शिकस्त दी।

महिला वर्ग में जोशना चिनप्पा ने जेमिका अरिबादो को 13-11, 11-8, 11-4 से हराकर फिलिपीन्स के खिलाफ टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद सुनयना कुरुविला ने येवोन एलिसा डालिडा को 11-4, 11-2, 11-2 से जबकि उर्वशी जोशी ने लिजेट रेयेस को सिर्फ सात मिनट में 11-2, 11-3, 11-2 से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!