लाइव न्यूज़ :

एशियाई टीम स्क्वाश: भारतीय पुरुष टीम फाइनल में, महिला टीम सेमीफाइनल में हारी

By भाषा | Updated: December 3, 2021 17:17 IST

Open in App

कुआलालंपुर, तीन दिसंबर शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम ने शुक्रवार को यहां सेमीफाइनल में हांगकांग पर 2-0 की जीत के साथ 20 वीं एशियाई स्क्वाश टीम चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई तो वही तीसरी वरीयता प्राप्त महिला टीम को अंतिम चार मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

महिलाओं को शीर्ष खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने सेमीफाइनल में टीम को शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन उसे 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

पुरूषों के मैच में विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज सौरव घोषाल ने 55 मिनट तक चले मैच के शुरुआती गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 10-12, 11-6, 11-6, 15-13 से जीत दर्ज करने के साथ फाइनल में टीम की जगह पक्की की।

इससे पहले रमित टंडन ने हेनरी लायुंग को हराकर शानदार शुरुआत दी।

भारतीय टीम फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त मलेशिया से भिड़ेगी। मलेशिया ने एक अन्य सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से हराया।

यह तीसरा अवसर है जब भारतीय पुरुष टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 1981 और 2012 में फाइनल में पहुंची थी।

महिलाओं के सेमीफाइनल में चिनप्पा ने जीत दर्ज की लेकिन सुनैना कुरुविला और उर्वशी जोशी को अपने-अपने मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!