लाइव न्यूज़ :

एशियाई स्क्वाश चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीम सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: December 2, 2021 16:26 IST

Open in App

कुआलालंपुर, दो दिसंबर भारत की पुरुष और महिला टीम ने गुरुवार को यहां अपने अंतिम लीग मुकाबले जीतकर 20वीं एशियाई स्क्वाश टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

शीर्ष वरीय भारतीय पुरुष टीम ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर पूल ए में पांच मैचों में पांचवीं जीत दर्ज की। तीसरी वरीय महिला टीम ने ईरान को 3-0 से हराकर पूल बी में मलेशिया के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।

भारत ने शीर्ष खिलाड़ी सौरव घोषाल को आराम दिया लेकिन रमित टंडन, महेश मनगांवकर और वेलावन सेंथिलकुमार ने इंडोनेशिया के अपने प्रतिद्वंद्वियों को कोई मौका नहीं देते हुए सीधे गेम में जीत दर्ज की।

मलेशिया के खिलाफ शिकस्त झेलने वाली महिला टीम ने फिलिपीन्स और ईरान को हराकर अंतिम चार में जगह सुनिश्चित की।

महिला टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जीत की दरकार थी। स्टार खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने गजल शराफपोर को हराकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई जबकि सुनयना कुरुविला और उर्वशी जोशी ने भी जीत दर्ज करते हुए भारत को अंतिम चार में पहुंचाया।

पुरुष और महिला दोनों टीमों शुक्रवार को सेमीफाइनल में हांगकांग से भिड़ेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!