लाइव न्यूज़ :

एशियाई पदकधारी पूर्व ओलंपियन सूरत सिंह माथुर का कोविड-19 से निधन

By भाषा | Updated: June 12, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून भारत के लिये 1951 एशियाई खेलों के मैराथन कांस्य पदक जीतने वाले और 1952 के ओलंपिक में भाग लेने वाले सूरत सिंह माथुर का यहां कोविड-19 महामारी के चपेट में आने से निधन हो गया।

वह 90 साल के थे।

उनके भतीजे अनिल माथुर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मेरे चाचा का शुक्रवार को कोविड-19 के कारण निधन हो गया। वह एक ओलंपियन थे और पहले एशियाई खेलों के पदक विजेता भी थे।’’

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने ट्वीट किया, ‘‘ वह हमारे ‘हॉल ऑफ फेम’ एथलीट रहे हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले। भारत को गौरवान्वित करने के लिए धन्यवाद।’’

माथुर 1952 के हेलसिंकी खेलों में ओलंपिक मैराथन दौड़ पूरी करने वाले स्वतंत्र भारत के पहले एथलीट थे।

छोटा सिंह हालांकि 1948 के लंदन खेलों में ओलंपिक मैराथन स्पर्धा में भाग लेने वाले स्वतंत्र भारत के पहले धावक थे, लेकिन वे दौड़ पूरी नहीं कर सके थे।

माथुर (1952) तब 22 साल के थे और उन्होंने दो घंटे 58 मिनट 9.2 सेकेंड में मैराथन पूरी की थी। वह 52वें स्थान पर रहे थे।

दिल्ली में 1951 में पहले एशियाई खेलों में, छोटा सिंह ने स्वर्ण पदक जीता था जबकि माथुर ने कांस्य पदक हासिल किया था।

एशियाई खेलों (1951) के कांस्य के अलावा, माथुर ने पर अपने छोटे करियर के दौरान राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य जीता था।

खेल से संन्यास के बाद माथुर उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के माजरी कराला गांव में रहते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!