Asian Hockey 5 World Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम की एक और बड़ी जीत, क्वालीफायर में जापान को 7-1 से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2023 11:31 IST2023-08-27T11:28:49+5:302023-08-27T11:31:55+5:30

Asian Hockey 5 World Cup qualifiers another big win for Indian women's team | Asian Hockey 5 World Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम की एक और बड़ी जीत, क्वालीफायर में जापान को 7-1 से हराया

Asian Hockey 5 World Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम की एक और बड़ी जीत, क्वालीफायर में जापान को 7-1 से हराया

Highlightsइस जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम ने शनिवार को आक्रामक शुरुआत की।महिमा चौधरी ने सातवें मिनट में गोल कर अपनी टीम को आगे कर दिया।

नयी दिल्लीः भारतीय महिला हॉकी टीम ने मस्कट में एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में जापान पर 7-1 से जीत दर्ज की। भारत ने शुक्रवार को पहले मुकाबले में मलेशिया को 7-2 से हराया था।

इस जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम ने शनिवार को आक्रामक शुरुआत की जिसमें फॉर्म में चल रही महिमा चौधरी ने सातवें मिनट में गोल कर अपनी टीम को आगे कर दिया।

उन्होंने 30वें मिनट में दूसरा गोल किया। भारत के लिए अन्य गोल अक्षता धेकाले ने आठवें, मरियाना कुजुर ने 12वें, ज्योति ने 23वें, मोनिका दिप्पी टोप्पो ने 27वें और अजमिना कुजुर ने 30वें मिनट में किये। 

Web Title: Asian Hockey 5 World Cup qualifiers another big win for Indian women's team

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे