लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: भारतीय निशानेबाज सीमा तोमर ने फाइनल में लगाए पांच गलत निशाने, मेडल से चूकीं

By सुमित राय | Updated: August 20, 2018 14:33 IST

जकार्ता में चल रहे 18वें एशियन गेम्स की निशानेबाजी स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज सीमा तोमर महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा को निराशा हाथ लगी।

Open in App

जकार्ता, 20 अगस्त। इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे 18वें एशियन गेम्स की निशानेबाजी स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज सीमा तोमर महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा को निराशा हाथ लगी। सीमा तोमर को फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और वो पदक से चूक गईं।

फाइनल मुकाबले में खराब शुरुआत की और पहले पांच निशाने गलत लगाए। इसके बाद वो काफी पिछड़ गईं और 25 में से केवल 12 अंक ही अर्जित कर पाईं। स्वर्ण पदक के लिए हुए इस मुकाबले में कुल छह खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें सीमा अंतिम पायदान पर रहीं।

इससे पहले क्वालिफिकेशन में सीमा तोमर ने कुल 116 अंकों के साथ छठा स्थान हासिल किया था और फाइनल में जगह बनाई थीं। इस सूची में कजाकिस्तान की मारिया दिमित्रिये को पहला स्थान मिला था।

वहीं राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता श्रेयसी सिंह फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थीं। श्रेयसी ने भी 116 अंक हासिल किए थे, लेकिन वह एस-ऑफ में हार गईं और सातवें स्थान पर रहीं, इस कारण वो फाइनल में नहीं पहुंच पाईं।

टॅग्स :एशियन गेम्सनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!