लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: स्वर्ण और रजत के लिए आपस में भिड़ेंगे ओजस और अभिषेक, तीरंदाजी कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में दो भारतीय खिलाड़ी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 3, 2023 11:24 IST

Asian Games 2023: एशियाई खेल 2023 में तीरंदाजी में भारत ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक पक्के कर लिए हैं, क्योंकि अभिषेक वर्मा और ओजस देवतले दोनों ने पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देओजस देवताले और अभिषेक वर्मा ने कमाल कर दिया।दो दोस्त फाइनल में एक-दूसरे को टक्कर देंगे।भारत का स्वर्ण और रजत पक्का कर लिया है। 

Asian Games 2023: ओजस देवताले और अभिषेक वर्मा ने कमाल कर दिया। दो दोस्त फाइनल में एक-दूसरे को टक्कर देंगे। ओजस देवताले और अभिषेक वर्मा एशियाई खेलों की तीरंदाजी कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में एक दूसरे से भिड़ेंगे, भारत का स्वर्ण और रजत पक्का कर लिया है। 

एशियाई खेल 2023 में तीरंदाजी में भारत ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक पक्के कर लिए हैं। पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय जोड़ी अब एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेगी और इस तरह पोडियम पर भारत का पहला और दूसरा स्थान सुनिश्चित करेगी।

वहीं मौजूदा विश्व चैम्पियन देवताले ने 150 में से 150 स्कोर करके कजाखस्तान के अकबरअली कारबायेव को हराया था। वर्मा ने दक्षिण कोरिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त जो जाएहुन को हराया, जबकि देवताले ने दक्षिण कोरिया के ही सातवीं वरीयता प्राप्त यांग जाएवोन को मात दी। 

दूसरा रजत तब पक्का हो गया, जब ज्योति सुरेखा वेन्नम ने एशियाई खेलों 2023 में महिला कंपाउंड व्यक्तिगत फाइनल में पहुंचने के लिए हमवतन अदिति स्वामी को हराया। दोनों के बीच सेमीफाइनल मैच में वेन्नम ने 149-146 के स्कोर के साथ स्वामी पर जीत हासिल की।

मौजूदा विश्व चैम्पियन ओजस देवताले ने परफेक्ट 150 स्कोर करके एशियाई खेलों में पुरूषों की व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए, जहां उनका सामना हमवतन अभिषेक वर्मा से होगा जिससे भारत का स्वर्ण और रजत पदक पक्का हो गया। ज्योति सुरेखा वेन्नम ने अपने सारे अनुभव का इस्तेमाल करके अदिति स्वामी को हराकर महिला कंपाउंड व्यक्तिगत फाइनल में प्रवेश कर लिया।

भारत के तीरंदाजी में तीन पदक पक्के हो गए हैं और सात अन्य स्पर्धाओं में भारतीय पदक की दौड़ में हैं। बर्लिन में दो महीने पहले सीनियर विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाले देवताले ने दक्षिण कोरिया के सातवीं वरीयता प्राप्त यांग जाएवोन को 150 . 146 से हराया। उन्होंने 15 तीर पर परफेक्ट 150 स्कोर किया। वहीं वर्मा ने दक्षिण कोरिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त जू जाएहून को 147 . 145 से मात दी।

टॅग्स :एशियन गेम्सतीरंदाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारतपैरा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिपः नंबर-1 ओजनूर गिर्डी को 146-143 से हराकर शीतल देवी ने जीता गोल्ड, एक दिन में 3 पदक

अन्य खेलWorld Championships: पुरुष रिकर्व तीरंदाज व्यक्तिगत वर्ग में पदक की दौड़ से बाहर, भारत के लिए निराशाजनक

भारतफ्रांस पर 235-233 से रोमांचक जीत, विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक, भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!