एशियन गेम्स 2018: 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में पहुंचे भारत के रवि और दीपक

By सुमित राय | Updated: August 20, 2018 08:56 IST2018-08-20T08:56:46+5:302018-08-20T08:56:46+5:30

भारतीय निशानेबाज रवि कुमार और दीपक कुमार ने 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली।

Asian Games 2018: Ravi Kumar and Deepak Kumar qualify for Shooting 10m Air Rifle Men final | एशियन गेम्स 2018: 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में पहुंचे भारत के रवि और दीपक

एशियन गेम्स 2018: 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में पहुंचे भारत के रवि और दीपक

जकार्ता, 20 अगस्त। एशियन गेम्स में पहले दिन शानदार प्रदर्शन के बाद दूसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की। भारतीय निशानेबाज रवि कुमार और दीपक कुमार ने शूटिंग मुकाबले के फाइनल में जगह बना ली। रवि और दीपक ने जकार्ता में खेले गए पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

क्वालिफिकेशन राउंड में रवि ने जहां चौथा स्थान हासिल किया, वहीं दीपक ने पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई। 44 एथलीटों की सूची में रवि ने 626.7    अंक हासिल करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि दीपक ने 626.3 अंकों के साथ पांचवा स्थान हासिल किया।


10 मीटर एयर राइफल मुकाबले में चीन के यांग हाओरान पहले स्थान पर रहे, जिन्होंने 632.9 अंक हासिल किए। वहीं दक्षिण कोरिया के सोंग सूजो दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने 629.7 अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर रहने वाले चीन के हुई झेंग ने 627.2 अंक हासिल किए।

Web Title: Asian Games 2018: Ravi Kumar and Deepak Kumar qualify for Shooting 10m Air Rifle Men final

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे