एशियन गेम्स: रोइंग में दो मेडल, दुष्यंत सहित रोहित कुमार और भगवान सिंह ने जीता ब्रॉन्ज

By विनीत कुमार | Updated: August 24, 2018 09:00 IST2018-08-24T08:43:58+5:302018-08-24T09:00:22+5:30

भारत के कुल पदकों की संख्या 20 हो गई है। इसमें चार स्वर्ण, चार कांस्य और 12 ब्रॉन्ड मेडल हैं। दुष्यंत के मेडल के बाद भारत पदक तालिका में 20वें स्थान पर है।

asian games 2018 dushyant wins bronze in mens lightweight single skulls rowing | एशियन गेम्स: रोइंग में दो मेडल, दुष्यंत सहित रोहित कुमार और भगवान सिंह ने जीता ब्रॉन्ज

दुष्यंत (फोटो- ट्विटर)

पालेमबांग, 20 अगस्त: इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स के नौकायन (रोइंग) के पुरुषों के लाइववेट सिंग्ल्स स्कल्स स्पर्धा में दुष्यंत ने शुक्रवार को ब्रॉन्ज मेडल जीता। एशियाई खेलों के छठे दिन भारत का ये पहला मेडल है। दुष्यंत के ठीक बाद रोहित कुमार और भगवान सिंह ने भी लाइवेट डबल्स स्क्ल्स स्पर्धा में कांस्य जीता।

सिंगल्स स्क्ल्स के फाइनल में दुष्यंत ने 7 मिनट और 18.76 सेकेंड का समय लगाते हुए कांस्य जीता। इससे पहले 2014 के एशियाई खेलों में भी दुष्यंत ने भारत के लिए ब्रॉन्ज जीता था। इस इवेंट का गोल्ड दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी ह्यून्सु पार्क ने जीता। उन्होंने 7 मिनट और 12.86 सेकेंड का समय लिया। हांगकांग के चुन हिन चियु ने 7 मिनट और 14.16 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता।

दूसरी ओर, रोइंग से डबल्स लाइटवेट स्क्ल्स स्पर्धा में भी रोहित और भगवान सिंह ने भारत की झोली में कांस्य पदक डाला। दोनों 7 मिनट और 4.61 सेकेंड का समय लेते हुए तीसरे स्थान पर रहे। स्पर्धा का गोल्ड मेडल जापान के मियाउरा मासायुकी और ताकेदा मासाहिरो (7 मिनट 1.70 सेकेंड) के नाम रहा। वहीं, दक्षिण कोरिया के किम ब्यूनघून और ली मिन्युक 7 मिनट और 3.22 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

इसी के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 20 हो गई है। इसमें चार स्वर्ण, चार कांस्य और 12 ब्रॉन्ज मेडल हैं। दुष्यंत के मेडल के बाद भारत पदक तालिका में 20वें स्थान पर है।

Web Title: asian games 2018 dushyant wins bronze in mens lightweight single skulls rowing

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे