लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2018: भारत के दीपक कुमार ने शूटिंग में जीता सिल्वर मेडल

By सुमित राय | Updated: August 20, 2018 10:10 IST

इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स के निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत के दीपक कुमार ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

Open in App

जकार्ता, 20 अगस्त। इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स के निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत के दीपक कुमार ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दीपक ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर भारत के पदकों की संख्या तीन पहुंचा दी। इससे पहले बजरंग पूनिया ने कुश्ती में गोल्ड और अपूर्वी चंदेला व रवि कुमार की जोड़ी ने शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल देश ने नाम किया था।

दीपक ने फाइनल में 247.1 अंक हासिल कर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। दीपक ने पहली बार एशियाई खेलों में पदक हासिल किया है। वहीं इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे भारत के दूसरे शूटर रवि कुमार पदक नहीं जीत पाए। उन्हें चौथा स्थान प्राप्त हुआ।

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में गोल्ड मेडल चीन के यांग हाओरान ने जीता, वहीं ब्रॉन्ज पर पर चीन के खिलाड़ी शाओचुआन ने कब्जा जमाया।

फाइनल में एक समय पर दीपक बाहर होने की कगार पर थे, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर ताइवान लु शाओचुआन को मात देते हुए रजत पर कब्जा जमाया।

इससे पहले, क्वालिफिकेशन राउंड में रवि ने जहां चौथा स्थान हासिल किया, वहीं दीपक ने पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई। 44 एथलीटों की सूची में रवि ने 626.7    अंक हासिल करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि दीपक ने 626.3 अंकों के साथ पांचवा स्थान हासिल किया।

टॅग्स :एशियन गेम्सनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!