लाइव न्यूज़ :

एशियाई चैम्पियन पूजा रानी क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: October 24, 2021 20:46 IST

Open in App

हिसार, 24 अक्टूबर गत एशियाई चैम्पियन पूजा रानी ने पांचवीं महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के 81 किलोवर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

हरियाणा की रानी ने केरल की पार्वती पी को प्री क्वार्टर फाइनल मैच के पहले दौर में हराया । रानी के पंच में इतना दम था कि रैफरी ने पहले ही दौर में मुकाबला रूकवा दिया ।

विश्व युवा चैम्पियन हरियाणा की नीतू और असम की अंकुशिता बोरो ने क्रमश: 48 और 66 किलो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली । नीतू ने पश्चिम बंगाल की पूरबी करमाकर को 5 . 0 से हराया । वहीं अंकुशिता ने पंजाब की अमनदीप कौर को मात दी ।

रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड की मंजू रानी ने भी 48 किलोवर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई । उन्होंने उत्तराखंड की शोभा कहाली को 5 . 0 से हराया । तमिलनाडु की एस कालाइवानी ने गुजरात की शीतल दतानिया को मात दी ।

हरियाणा की परवीन और मध्यप्रदेश की मंजू बम्बोरिया ने 63 किलोवर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!