लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक मुक्केबाजी में पहले दौर में हार के साथ आशीष का सफर खत्म

By भाषा | Updated: July 26, 2021 16:57 IST

Open in App

तोक्यो, 26 जुलाई ओलंपिक में पदार्पण करने वाले भारतीय मुक्केबाज आशीष चौधरी (75 किग्रा) को चीन के एरबीके तुओहेता के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले में लचर शुरुआत का खामियाजा भुगतना पड़ा और हार के साथ ही उनका सफर खत्म हो गया।

एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले 27 साल के इस खिलाड़ी ने शुरुआती चरण के बाद लय पकड़ी लेकिन यह उन्हें 0-5 की हार से बचने के लिए काफी नहीं था।

हिमाचल प्रदेश के इस मुक्केबाज को चीन के खिलाड़ी ने पहले चरण में ही अपने मुक्कों के शानदार इस्तेमाल से पछाड़ दिया और उन्हें जजों के सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

आशीष ने दूसरे चरण में वापसी की कोशिश में अधिक हमले किये लेकिन चीन का मुक्केबाज ज्यादातर मौके पर उन्हें चकमा देने में सफल रहा।  

भारतीय मुक्केबाजी के हाई परफोर्मेंस निदेशक सेंटियागो नीवा ने कहा, ‘‘ हमारी योजना चीन के मुक्केबाज को शारीरिक रूप से थकाने की थी और आशीष ने बहुत कोशिश की लेकिन वह अच्छी तरह से पंच नहीं जड़ पाया। उसके मुक्के ऊपर या अगल-बगल से जा रहे थे। तीसरे चरण में ही उसे कुछ नियंत्रण मिला लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।’’

आशीष बायीं आंख के नीचे चोट के बावजूद तीसरे चरण में ताओहेता को परेशान करने में सफल रहे और जजों ने भी उनके पक्ष में फैसला दिया लेकिन चीन के खिलाड़ी ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली थी।

नीवा ने कहा, ‘‘ पहले दो चरण में उसका डिफेंस बेहतर होना चाहिए था। उसने छोटी-छोटी गलतियाँ जिसकी कीमत उसे चुकानी पड़ी। उसने हालांकि अपनी ओर से कोशिश की।’’

आशीष ओलंपिक से बाहर होने वाले तीसरे भारतीय मुक्केबाज है। इससे पहले विकास कृष्ण (69 किग्रा) और मनीष कौशिक (63 किग्रा) भी शुरुआती दौर में हार के बाद बाहर हो गये थे।

बुधवार को लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा)  चुनौती पेश करने वाली इकलौती भारतीय मुक्केबाज होंगी। अंतिम-16 के दौर में उनका सामना जर्मनी के नादिने एपेट्जे से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!