लाइव न्यूज़ :

ऐश बार्टी डब्ल्यूटीए फाइनल्स में अपने खिताब का बचाव करने नहीं उतरेगी

By भाषा | Updated: October 23, 2021 09:54 IST

Open in App

ब्रिस्बेन, 23 अक्टूबर (एपी) विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी ऐश बार्टी कोविड-19 से जुड़े यात्रा प्रतिबंधों के कारण सत्र के आखिरी टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स में अपने खिताब का बचाव करने के लिये नहीं उतरेगी।

बार्टी ने शनिवार को जारी बयान में कहा, ‘‘मैं सभी को यह सूचित करना चाहती हूं कि मैं 2021 में आगे किसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लूंगी जिसमें मैक्सिको में होने वाला डब्ल्यूटीए फाइनल्स भी शामिल है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह मुश्किल फैसला था लेकिन मुझे अपने शरीर और 2021 के सत्र से उबरने को प्राथमिकता देने की जरूरत है।’’

बार्टी ने सितंबर में यूएस ओपन के बाद किसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया और उन्होंने कहा कि उनका ध्यान जनवरी में मेलबर्न में आस्ट्रेलियाई ओपन जीतने के लिये एक और प्रयास करने पर लगा है।

पच्चीस वर्षीय बार्टी ने इस सत्र में पांच खिताब जीते जिनमें जुलाई में विंबलडन का खिताब भी शामिल है।

उन्होंने चीन के शेनजेन में 2019 में डब्ल्यूटीए फाइनल्स जीता था। महामारी के कारण पिछले साल यह प्रतियोगिता आयोजित नहीं की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!