लाइव न्यूज़ :

आर्यना सबालेंका फ्रेंच ओपन में उलटफेर का शिकार, ज्वेरेव अंतिम 16 में

By भाषा | Updated: June 4, 2021 21:13 IST

Open in App

पेरिस, चार जून (एपी) तीसरी वरीय आर्यना सबालेंका शुक्रवार को यहां तीसरे दौर में अनास्तासिया पावलूचेंकोवा से हार गयी जिससे महिला वर्ग में वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों का फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम से बाहर होना जारी रहा जबकि पुरूष वर्ग में जर्मनी के एलेक्जैंडर ज्वेरेव अंतिम 16 राउंड में पहुंच गये।

सबालेंका के 4-6 6-2 0-6 से पराजित होने से रोलां गैरां के महिला वर्ग में अब शीर्ष तीन वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बाहर हो गयी हैं।

पुरूष वर्ग में ज्वेरेव ने सर्बिया के लास्लो डेरे को 6-2 7-5 6-2 से पराजित कर चौथी बार फ्रेंच ओपन के राउंड 16 में प्रवेश किया।

शीर्ष रैंकिंग पर काबिज खिलाड़ी एश बार्टी गुरूवार को दूसरे दौर के मैच में चोट के कारण रिटायर हो गयी थीं जबकि दूसरी वरीय नाओमी आसोका ने मानसिक स्वास्थ्य कारणों से पहले दौर के बाद हटने का फैसला किया था।

अब चौथी वरीयता प्राप्त सोफिया केनिन शीर्ष वरीय खिलाड़ी हैं।

अनास्तासिया अब विक्टोरिया अजारेंका से भिड़ेंगी जिन्होंने 23वीं वरीय मैडिसन कीज को 70 मिनट में 6-2, 6-2 से शिकस्त दी। दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन 2013 में सेमीफाइनल के बाद पहली बार चौथे दौर में पहुंची हैं।

गैर वरीय तमारा जिदानसेक और 21वीं वरीय एलिना रिबाकिना भी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहीं।

दोपहर के समय में बारिश के कारण मैच खेलने में बाधा हुई जिससे मुख्य स्टेडियम को छोड़कर सभी कोर्ट के मैचों में विलम्ब हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!