लाइव न्यूज़ :

आर्यना सबालेंका ने लगातार तीसरा टूर खिताब जीता

By भाषा | Updated: January 13, 2021 15:37 IST

Open in App

अबुधाबी, 13 जनवरी (एपी) बेलारूस की चौथी वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने बुधवार को यहां अबुधाबी ओपन टेनिस फाइनल में वेरोनिका कुदेरमेतोवा को 6-2, 6-2 से हराकर लगातार तीसरा टूर खिताब अपने नाम किया।

उन्होंने लगातार 15वें मैच में जीत भी दर्ज की। सबालेंका ने पिछले सत्र के अंत में ओस्त्रावा और लिंज में दो इंडोर टूर्नामेंट जीते थे। वह अक्टूबर में फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में हार गयी थीं।

इस खिताब से सबालेंका रैंकिंग में तीन पायदान के सुधार से सातवें स्थान पर पहुंच जायेंगी।

डब्ल्यूटीए ने कोरोना वायरस के कारण आस्ट्रेलियाई ओपन के फरवरी में कराये जाने के फैसले के बाद खिलाड़ियों को ‘मैच टाइम’ देने के लिये जल्दबाजी में अबुधाबी में टूर्नामेंट आयोजित किया।

सबालेंका और कुदेरमेतोवा अब आस्ट्रेलिया रवाना होंगी जहां वे पृथकवास में रहेंगी जिसमें आस्ट्रेलियाई ओपन से पहले सीमित अभ्यास के मौके भी मुहैया कराये जायेंगे और खिलाड़ियों के लिये ‘वार्म-अप’ टूर्नामेंट भी आयोजित होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!