लाइव न्यूज़ :

अरुंधति ने विश्व चैंपियनशिप के लिए बीएफआई की चयन नीति को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी

By भाषा | Updated: November 9, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर राष्ट्रीय चैंपियन अरुंधति चौधरी ने विश्व चैंपियन के लिए बिना ट्रायल के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को चुनने के भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के फैसले के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

गत युवा विश्व चैंपियन अरुंधति चाहती हैं कि 70 किग्रा वर्ग के लिए ट्रायल हों जिसके लिए ओलंपिक में प्रदर्शन के आधार पर लवलीना को सीधे चुना गया है। बाकी सभी 11 वजन वर्गों में राष्ट्रीय चैंपियन भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्नीस साल की इस मुक्केबाज की याचिका बुधवार को सुनवाई के लिए सूचिबद्ध की गई है और बीएफआई के शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि महासंघ अदालत के निर्देशों का पालन करेगा।

इस्तांबुल में चार से 18 दिसंबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप को तुर्की में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण अगले साल मार्च तक स्थगित करने की तैयारी लगभग पूरी है।

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ द्वारा इस हफ्ते टूर्नामेंट को स्थगित करने की औपचारिक घोषणा के बाद प्रतियोगिता के लिए नई चयन नीति तैयार की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!