लाइव न्यूज़ :

तोक्यो पैरालम्पिक में भारत की पहली ताइक्वांडो खिलाड़ी होगी अरूण तंवर

By भाषा | Updated: June 9, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून अरूणा तंवर को तोक्यो पैरालम्पिक में वाइल्ड कार्ड के जरिये प्रवेश मिलने जा रहा है जिससे वह इसमें भाग लेने वाली पहली भारतीय ताइक्वांडो खिलाड़ी बन जायेगी ।

भारतीय ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगांवकर ने कहा कि अरूणा को उनके शानदार प्रदर्शन के कारण वाइल्ड कार्ड मिला है ।

उन्होंने एक बयान में कहा ,‘‘ वह पैरालम्पिक के लिये क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली ताइक्वांडो खिलाड़ी होगी । इससे सभी उदीयमान खिलाड़ियों के लिये रास्ते खुलेंगे ।’’

अरूणा इस समय महिलाओं की अंडर 49 श्रेणी में दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी है । पांच बार की राष्ट्रीय चैम्पियन अरूणा पिछले चार साल में एशियाई पैरा ताइक्वांडो चैम्पियनशिप और विश्व पैरा ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में पदक जीत चुकी है ।

तोक्यो पैरालम्पिक 24 अगस्त से पांच सितंबर तक खेले जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!