लाइव न्यूज़ :

आर्टेटा दोबारा कोविड पॉजिटिव, बार्सीलोना में तीन मामले

By भाषा | Updated: December 29, 2021 17:51 IST

Open in App

लंदन, 29 दिसंबर (एपी) आर्सेनल के मैनेजर माइकल आर्टेटा एक बार फिर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं और नए साल के दिन मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ टीम के प्रीमियर लीग फुटबॉल मैच के दौरान अनुपस्थित रहेंगे।

आर्सेनल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आर्टेटा मार्च 2020 में भी पॉजिटिव पाए गए थे और तब उनके पॉजिटिव नतीजे की लीग के निलंबन में अहम भूमिका थी।

आर्टेटा तीसरे प्रीमियर लीग मैनेजर हैं जो कोविड-19 संक्रमण के बाद अभी पृथकवास पर हैं। इससे पहले क्रिस्टल पैलेस के पैट्रिक विएरा और एस्टन विला के स्टीवन गेरार्ड भी पृथकवास पर हैं।

अर्सेनल ने कहा, ‘‘सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार माइकल पृथकवास पर चले गए हैं और हम उनके उबरने की कामना करते हैं।’’

आर्टेटा इससे पहले मैनचेस्टर सिटी के सहायक कोच थे।

इस बीच स्पेन में बार्सीलोना ने घोषणा की है कि उसके तीन खिलाड़ी ओसमाने डेम्बेले, सैमुअल उमटिटी और गावी रविवार को मालोर्का के खिलाफ होने वाले लीग मैच से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

बार्सीलोना ने ट्वीट किया, ‘‘खिलाड़ियों का स्वास्थ्य ठीक है और वे अपने घरों पर पृथकवास पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!