लाइव न्यूज़ :

आर्सेनल, मैनचेस्टर यूनाइटेड, रोमा, विलारीयाल यूरोपा लीग के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: April 16, 2021 16:22 IST

Open in App

लंदन, 16 अप्रैल (एपी) पिछले कुछ समय से खराब लय में चल रहे आर्सेनल एफसी ने यूरापा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण के मैच में स्लाविया पराग को 4-0 से हारकर कुल 5-1 के नतीजे के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

आर्सेनल ने चेक गणराज्य की टीम के खिलाफ पहले हाफ में 18वें से 24वें मिनट के अंदर तीन गोलकर मैच की शानदार शरुआत की। उसने मैच के 77वें मिनट में अपनी बढ़त को 4-0 किया। दोनों टीमों के बीच पहले दौर का मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा था।

सेमीफाइनल में उनका सामना विलारीयाल से होगा। विलारीयाल ने डाइनेमो जगरेब को 2-1 से हराया जिससे दो दौर के बाद उसकी कुल बढ़त 3-1 की हो गयी।

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मैनचेस्टर यूनाइटेड और रोमा के बीच होगा।

यूनाइटेड ने स्पेन की टीम ग्रानाडा को 2-0 से हराकर कुल 4-0 की बढ़त के साथ अंतिम चार में जगह पक्की की।

रोमा और एजेक्स का मुकाबला 1-1 से बराबर रहा लेकिन रोमा ने पहले दौर के मैच को 2-1 से जीता था जिससे 3-2 की बढ़त के साथ उसने सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!