लाइव न्यूज़ :

आर्सेनल ने लीड्स को 4-1 से हराया

By भाषा | Updated: December 19, 2021 14:59 IST

Open in App

लीड्स, 19 दिसंबर (एपी) चोटों से जूझ रहे लीड्स को आर्सेनल के खिलाफ इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में 1-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मुकाबले स्थगित होने के कारण शनिवार को होने वाला यह एकमात्र मैच रहा।

इस मैच के दौरान हालांकि एक दर्शक ने आर्सेनल के खिलाड़ियों के प्रति नस्ली अपशब्द कहे। आर्सेनल के मैनेजर माइकल आर्टेटा ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है।

मंगलवार को मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ 0-7 से शिकस्त झेलने वाले लीड्स के पास चोटों के कारण इस मुकाबले से पहले सिर्फ नौ सीनियर खिलाड़ी थे जबकि मध्यांतर से पहले जैक हैरिसन भी चोटिल हो गए।

आर्सेनल की ओर से गैब्रिएल मार्टिनेली (16वें और 28वें मिनट) ने दो जबकि बुकायो साका (42वें मिनट) और एमिले स्मिथ रोव (84वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। लीड्स के लिए एकमात्र गोल रेपहिन्हा ने पेनल्टी पर 75वें मिनट में दागा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!