लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक के दौरान लगभग 5,000 डोप नमूने लिए जाएंगे

By भाषा | Updated: July 21, 2021 12:46 IST

Open in App

तोक्यो, 21 जुलाई अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को कहा है कि तोक्यो ओलंपिक के समय प्रतियोगिता के दौरान और इसके इतर डोप परीक्षण के लिए करीब 5000 नमूने लिए जाएंगे। आईटीए ने कहा कि वह पहले ही खेल से पूर्व अब तक का सबसे विस्तृत डोपिंग रोधी कार्यक्रम लागू कर चुका है।

आईटीए ने मंगलवार को यहां आईओसी के 138वें सत्र के दौरान यह जानकारी दी। खेलों का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को होगा।

आईओसी ने डोपिंग रोधी कार्यक्रम पर विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) और आईटीए दोनों से नवीनतम अपडेट की जानकारी ली। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय खेल पंचाट (आईसीएएस) की रिपोर्ट भी चर्चा के लिए पेश की गई।

तोक्यो खेलों के लिए डोपिंग रोधी प्रणाली के दौरान परीक्षण और सजा दोनों आईओसी से स्वतंत्र होगी। आईटीए और खेल पंचाट का डोपिंग रोधी विभाग (सीएएस एडीडी) इन मामलों से निपटेगा।

सत्र को संबोधित करते हुए आईटीए फाउंडेशन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वालेरी फोरनेरोन ने तोक्यो 2020 खेलों के लिए खेल पूर्व परीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी।

आईओसी वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार, ‘‘खेलों के स्थगित होने के बाद आईटीए के खेल पूर्व विशेषज्ञ समूह ने 2020 में अपने प्रयासों का पुन: विश्लेषण किया और सभी 33 प्रतिभागी खेलों और खेलों में हिस्सा लेने वाले उनके संबंधित खिलाड़ियों की समीक्षा की।’’

बयान में कहा गया, ‘‘दिसंबर 2020 में खेलों की शुरुआत से छह महीने से भी अधिक समय पहले समूह ने 25000 से अधिक परीक्षण सिफारिश जारी की जिससे जिससे यह किस ओलंपिक खेल से पहले लागू किया गया सबसे विस्तृत खेल पूर्व डोपिंग रोधी कार्यक्रम रहा।’’

आईटीए ने कहा कि खेलों के दौरान उसकी तोक्यो 2020 और जापान डोपिंग रोधी एजेंसी (जेएडीए) के सहयोग से प्रतियोगिता के समय और इसके इतर लगभग 5000 मूत्र और रक्त नमूने एकत्रित करने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!