अर्जुन पुरस्कार विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी वी चंद्रशेखर का निधन

By भाषा | Updated: May 12, 2021 12:09 IST2021-05-12T12:09:03+5:302021-05-12T12:09:03+5:30

Arjuna Award winning table tennis player V Chandrasekhar dies | अर्जुन पुरस्कार विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी वी चंद्रशेखर का निधन

अर्जुन पुरस्कार विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी वी चंद्रशेखर का निधन

चेन्नई, 12 मई भारत के पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता वी चंद्रशेखर का कोविड—19 से जुड़ी जटिलताओं के कारण बुधवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वह 64 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और पुत्र हैं।

चंद्रा नाम से मशहूर चंद्रशेखर तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन थे। चेन्नई में जन्मा यह खिलाड़ी 1982 में राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंचा था। वह सफल कोच भी रहे थे।

चंद्रशेखर का करियर 1984 में घुटने के असफल आपरेशन के कारण आगे नहीं बढ़ पाया था। इस कारण उनका चलना फिरना बंद हो गया, उनकी आवाज और दृष्टि चली गयी थी। उन्होंने हालांकि हार नहीं मानी और बाद में कोच बने।

उन्होंने अस्पताल के खिलाफ कानूनी लड़ाई में जीत हासिल की थी।

जिन खिलाड़ियों को उन्होंने कोचिंग दी उनमें वर्तमान भारतीय खिलाड़ी जी साथियान भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Arjuna Award winning table tennis player V Chandrasekhar dies

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे