Argentina Vs France FIFA World Cup 2022 Final: एमबापे ने किया कमाल, दो मिनट में 2 गोल, देखें वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2022 23:01 IST2022-12-18T22:53:51+5:302022-12-18T23:01:26+5:30
Argentina Vs France FIFA World Cup 2022 Final: एमबापे ने पहले 80वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और एक मिनट बाद दूसरा गोल करके स्कोर 2 . 2 कर दिया।

अर्जेंटीना ने 80 मिनट तक 2 . 0 की बढ़त बना ली थी।
Argentina Vs France FIFA World Cup 2022 Final: काइलियान एमबापे ने एक मिनट के भीतर दो गोल करके अर्जेंटीना की बढ़त उतारते हुए फ्रांस की विश्व कप फाइनल में चमत्कारिक वापसी कराई और निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर रहने पर मैच अतिरिक्त समय में खिंच गया।
An incredible French comeback takes us to extra-time! #FIFAWorldCup | #Qatar2022
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 18, 2022
एमबापे ने पहले 80वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और एक मिनट बाद दूसरा गोल करके स्कोर 2 . 2 कर दिया। इससे पहले अर्जेंटीना ने 80 मिनट तक 2 . 0 की बढ़त बना ली थी और लग रहा था कि लियोनेल मेसी अपने आखिरी विश्व कप में खिताब जीतने का सपना पूरा करने की ओर बढ़ रहे हैं।
Extra-time in the #FIFAWorldCup Final begins!#Qatar2022 | #ARG#FRA
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 18, 2022
लेकिन एमबापे ने अर्जेंटीना के साथ दुनिया भर में टीवी के सामने नजरें गड़ाये बैठे दर्शकों खासकर मेस्सी समर्थकों को स्तब्ध कर दिया। अर्जेंटीना के लिये मेस्सी ने 23वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल किया। इसके 13 मिनट बाद एंजेल डि मारिया ने दूसरा गोल दागा था।
Well done France! 🇫🇷🇫🇷🇫🇷
— Elon Musk (@elonmusk) December 18, 2022
Evenly-matched game!! pic.twitter.com/dH1CPRRno9
मेस्सी के अब विश्व कप में पेले के समान 12 गोल हो गए हैं। वह एक ही विश्व कप में ग्रुप चरण और नॉकआउट चरण के हर मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। मेसी का यह रिकॉर्ड 26वां विश्व कप मैच है और उन्होंने जर्मनी के लोथार मथाउस का रिकॉर्ड तोड़ा। वह 2006 से अब तक पांच विश्व कप में 12 गोल कर चुके हैं।
The #FIFAWorldCup closing ceremony delivered! 🤩
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 18, 2022