Argentina Vs France FIFA World Cup 2022 Final: 12 गोल की बराबरी, विश्व कप में मेसी और पेले एक क्लब में, रिकॉर्ड 26वां मैच, जर्मनी खिलाड़ी से आगे निकले
By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 18, 2022 22:11 IST2022-12-18T21:55:30+5:302022-12-18T22:11:15+5:30
Argentina Vs France FIFA World Cup 2022 Final: लियोनेल मेसी ने 23वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल किया। 13 मिनट बाद एंजेल डि मारिया ने दूसरा गोल दागा।

मेसी का यह रिकॉर्ड 26वां विश्व कप मैच है और उन्होंने जर्मनी के लोथार मथाउस का रिकॉर्ड तोड़ा।
Argentina Vs France FIFA World Cup 2022 Final: लियोनेल मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना ने गत चैम्पियन फ्रांस के खिलाफ विश्व कप फाइनल में हाफटाइम तक 2 . 0 से बढ़त बना ली। मेसी ने 23वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल किया। इसके 13 मिनट बाद एंजेल डि मारिया ने दूसरा गोल दागा।
▶️ We get going in the second half of the #FIFAWorldCup Final!#Qatar2022 | #ARG#FRA
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 18, 2022
⚽️ Group stage
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 18, 2022
⚽️ Round of 16
⚽️ Quarter-final
⚽️ Semi-final
⚽️ Final
Messi has led the way at this #FIFAWorldCup 👏 pic.twitter.com/vx3FqDQTwk
मेसी के अब विश्व कप में पेले के समान 12 गोल हो गए हैं। वह एक ही विश्व कप में ग्रुप चरण और नॉकआउट चरण के हर मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। मेसी का यह रिकॉर्ड 26वां विश्व कप मैच है और उन्होंने जर्मनी के लोथार मथाउस का रिकॉर्ड तोड़ा। वह 2006 से अब तक पांच विश्व कप में 11 गोल कर चुके हैं।
The #FIFAWorldCup closing ceremony delivered! 🤩
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 18, 2022
फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ीः
अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेस्सी फ्रांस के खिलाफ रविवार को फाइनल मुकाबले में उतरने के साथ ही फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गये है। फटबॉल विश्व कप में 20 से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची।
1. लियोनेल मेसी, अर्जेंटीना (2006-22) - 26 मैच
2. लोथर मथाउस, जर्मनी (1982-98) - 25 मैच
3. मिरोस्लाव क्लोज़, जर्मनी (2002-14) - 24 मैच
4. पाओलो मालदिनी, इटली (1990-2002) - 23 मैच
5. क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पुर्तगाल (2006-22)- 22 मैच
6. उवे सीलर, पश्चिम जर्मनी (1958-70) - 21 मैच
7. व्लादिस्लाव जमुदा, पोलैंड (1974-86)- 21 मैच
8. डिएगो माराडोना, अर्जेंटीना (1982-94)- 21 मैच।
We are underway in the #FIFAWorldCup Final! #Qatar2022 | #ARG#FRA
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 18, 2022
फुटबॉल विश्व कप चैम्पियन को मिलेंगे चार करोड़ 20 लाख डॉलर
विश्व कप चैम्पियन टीम को चार करोड़ 20 लाख रूपये अपने फुटबॉल महासंघ के लिये मिलेंगे । वहीं फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फाइनल में हारने वाली टीम को तीन करोड़ डॉलर दिये जायेंगे । फ्रांस ने 2018 में विश्व कप जीता था तब ईनामी राशि तीन करोड़ 80 लाख डॉलर थी । सारी रकम खिलाड़ियों को नहीं मिलती लेकिन अधिकांश हिस्सा उन्हें मिलता है।
Ready for battle ⚔️ #FIFAWorldCup | #Qatar2022pic.twitter.com/kT6CpepD12
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 18, 2022
फ्रांस के खेल दैनिक ला एकिप के अनुसार फ्रांस के जीतने पर काइलियान एमबाप्पे जैसे स्टार खिलाड़ी को 586000 डॉलर बोनस मिलेगा । तीसरे स्थान की टीम क्रोएशिया को दो करोड़ 70 लाख डॉलर मिले जबकि चौथे स्थान पर रही मोरक्को को ढाई करोड़ डॉलर दिये गए ।
See where you can watch the #FIFAWorldCup Final here 👉 https://t.co/mF65Pourmq
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 18, 2022