Argentina vs France FIFA World Cup 2022: फ्रांस के खिलाफ अर्जेंटीना ने दागे 2 गोल, लियोनेल मेसी ने मारा पहला गोल
By रुस्तम राणा | Updated: December 18, 2022 21:37 IST2022-12-18T21:06:21+5:302022-12-18T21:37:12+5:30
अर्जेंटीना की तरफ से पहला गोल लियोनेल मेसी ने दागा है। अर्जेंटीना के लिए मेसी का यह आखिरी विश्वकप है। लियोनेल मेसी इस पूरे टूर्नामेंट में प्रेरित फॉर्म में रहे हैं, नॉकआउट मैचों में से प्रत्येक में स्कोर किया है।

Argentina vs France FIFA World Cup 2022: फ्रांस के खिलाफ अर्जेंटीना ने दागे 2 गोल, लियोनेल मेसी ने मारा पहला गोल
FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल अर्जेंटीना बनाम फ्रांस के बीच खेला जा रहा है। फ्रांस के खिलाफ अर्जेंटीना ने 2 गोल दाग दिए हैं। पहला गोल लियोनेल मेसी ने दागा है। जबकि दूसरा गोल डि मारिया ने किया। अर्जेंटीना के लिए मेसी का यह आखिरी विश्वकप है। लियोनेल मेसी इस पूरे टूर्नामेंट में प्रेरित फॉर्म में रहे हैं, नॉकआउट मैचों में से प्रत्येक में स्कोर किया है। दोनों देश अपने तीसरे खिताब के लिए मुकाबला कर रहे हैं। इससे पहले अर्जेंटीना और फ्रांस ने 2-2 खिताब को अपने नाम कर लिया है।
इससे पहले अर्जेंटीना जर्मनी से 2014 का फाइनल हार गया था, फ्रांस ने क्रोएशिया के खिलाफ 2018 का फाइनल जीता था। इस प्रकार उनके पास इतिहास में सिर्फ तीसरी टीम बनने का मौका है और 1962 के महान ब्राजीलियाई पक्ष के बाद से अपने विश्व कप खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम है। फीफा विश्व कप के इस खिताबी मुकाबले में उतरते ही मेसी ने अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। विश्वकप में एक खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज कर ली है। वे जर्मनी के लोथर मैथॉस (25 उपस्थिति) को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक विश्व कप में खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
फ्रांस के खिलाफ पहला गोल दागने के साथ मेसी विश्व कप के इस संस्करण में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह एम्बाप्पे से आगे निकल गए हैं जिनके 5 गोल हैं। ऐसे में वह गोल्डन बूट जीतने के प्रबल दावेदार बन गए हैं। गोल्डन बूट नामक पुरस्कार है जो विश्व कप के एक संस्करण में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
मेसी के नाम एक और रिकॉर्ड कायम हो गया है। वे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने विश्वकप के हर एक चरण में गोल किया है। मेसी ने पहले ग्रुप स्टेज में गोल किया, इसके बाद राउंड ऑफ 16 में भी गोल दागा। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भी उन्होंने गोल किया और अब फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने गोल किया है।
⚽️ Group stage
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 18, 2022
⚽️ Round of 16
⚽️ Quarter-final
⚽️ Semi-final
⚽️ Final
Messi has led the way at this #FIFAWorldCup 👏 pic.twitter.com/vx3FqDQTwk