लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीना शान से कोपा अमेरिका सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: July 4, 2021 10:38 IST

Open in App

रियो डी जेनेरियो, चार जुलाई (एपी) लियोनेल मेस्सी के 76वें अंतरराष्ट्रीय गोल की मदद से अर्जेंटीना ने इक्वाडोर को 3-0 से करारी शिकस्त देकर कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उसका सामना कोलंबिया से होगा।

मेस्सी ने शनिवार को खेले गये मैच में अर्जेंटीना की तरफ से तीसरा गोल किया और इससे पहले के दोनों गोल करने में भी मदद की। वह अब दक्षिण अमेरिका से सर्वाधिक गोल करने के पेले के रिकार्ड की बराबरी करने से केवल एक गोल पीछे हैं। इस जीत ने मेस्सी ने पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीतने की उम्मीदें भी जीवंत रखी हैं।

अर्जेंटीना मंगलवार को सेमीफाइनल में कोलंबिया से भिड़ेगा जिसने एक अन्य मैच में उरूग्वे को पेनल्टी शूटआउट में हराया। दूसरा सेमीफाइनल ब्राजील और पेरू के बीच खेला जाएगा।

गोइनिया के ओलंपिको स्टेडियम में खेले गये मैच में रोड्रिगो डि पॉल ने 39वें मिनट में पहला गोल दागा। लॉटारो मार्टिनेज ने 84वें मिनट में दूसरा गोल किया। बार्सिलोना से अनुबंध समाप्त होने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे मेस्सी ने इन दोनों गोल को करने में मदद की।

मेस्सी ने मैच के अंतिम क्षणों में फ्री किक पर अर्जेंटीना की तरफ से तीसरा गोल किया। यह टूर्नामेंट में उनका चौथा गोल है।

अर्जेंटीना की जीत का अंतर इससे भी बेहतर होता लेकिन उसने गोल करने के कई मौके गंवाये जिसमें टीम आगे के महत्वपूर्ण मैच से पहले सुधार करना चाहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!