लाइव न्यूज़ :

कोलंबिया को हराकर अर्जेन्टीना कोपा अमेरिका के फाइनल में, ब्राजील से होगी भिड़ंत

By भाषा | Updated: July 7, 2021 10:15 IST

Open in App

ब्रासीलिया (ब्राजील), सात जुलाई (एपी) रियो डि जिनेरियो के एतिहासिक माराकाना स्टेडियम में शनिवार को होने वाले कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में लियोनल मेस्सी का अर्जेन्टीना और नेमार का ब्राजील आमने सामने होंगे।

अर्जेन्टीना ने मंगलवार को हुए सेमीफाइनल में कोलंबिया को पेनल्टी शूट आउट में 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के नायक अर्जेन्टीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज रहे जिन्होंने तीन पेनल्टी बचाई।

ब्रासीलिया के माने गारिंचा स्टेडियम में नियमित समय के बाद स्कोर 1-1 से बराबर था। अर्जेन्टीना को सातवें मिनट में ही लॉटेरो मार्टिनेज ने बढ़त दिलाई लेकिन दूसरे हाफ में लुई डियाज (61वें मिनट) ने स्कोर 1-1 कर दिया।

मेस्सी ने मैच के बाद कहा, ‘‘एमी (एमिलियानो) शानदार है। हमें उस पर भरोसा था। हमारा लक्ष्य सभी मैचों में खेलना था और अब हम फाइनल जीतने की कोशिश करेंगे।’’

अर्जेन्टीना की टीम 1993 में कोपा अमेरिका खिताब जीतने के बाद से कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है। उस समय भी अर्जेन्टीना ने सेमीफाइनल में निर्धारित समय में मुकाबला गोल रहित बराबर रहने के बाद कोलंबिया को ही पेनल्टी शूट आउट में 6-5 से हराया था।

ब्राजील ने सोमवार को पेरू को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। ब्राजील की टीम ने स्वदेश में कभी कोपा अमेरिका फाइनल मुकाबला नहीं गंवाया है और मौजूदा टूर्नामेंट में भी अब तक छह में से पांच मैच जीत चुकी है।

मार्टिनेज ने शूट आउट में सांचेज, येरी माइना और एडविन कारडोना के शॉट रोके।

अर्जेन्टीना की ओर से रोड्रिगो डि पॉल गोल करने में नाकाम रहे लेकिन मेस्सी, लिएंड्रो पारेडेज और लॉटेरो मार्टिनेज ने गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। कोलंबिया के लिए सिर्फ कुआड्रेडो और मिगुएल बोर्जा ही गोल कर पाए।

मार्टिनेज ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह भाग्य की बात थी, आज भाग्य मेरे साथ था। ब्राजील की टीम शानदार है, प्रबल दावेदार। लेकिन हमारे पास शानदार कोच, दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है और हम जीतने का प्रयास करेंगे।’’

कोलंबिया की टीम तीसरे स्थान के प्ले आफ में शुक्रवार को पेरू से भिड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!