लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीना और जर्मनी दौरे से खेल को निखारने में मदद मिली : सविता

By भाषा | Updated: March 25, 2021 18:57 IST

Open in App

बेंगलुरू, 25 मार्च भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही अर्जेंटीना और जर्मनी दौरे से एक भी मैच जीते बिना लौट आई हो लेकिन उपकप्तान सविता का मानना है कि उच्च रैंकिंग वाली इन टीमों के खिलाफ खेलने से ओलंपिक से पहले खिलाड़ियों को अपना खेल निखारने में मदद मिली ।

भारतीय टीम ने जनवरी फरवरी में अर्जेंटीना दौरे पर सात मैच खेले जिनमें से एक में भी जीत नहीं मिली । जूनियर, अर्जेंटीना बी और सीनियर टीम ने उसे हराया । इसके बाद जर्मनी में भारतीय टीम चारों मैच हार गई ।

सविता ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ पिछले एक साल से प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेलने की वजह से हमें पता नहीं था कि इन शीर्ष टीमों के खिलाफ कैसे खेलेंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘हमने फिटनेस पर काफी मेहनत की और एक दूसरे के खिलाफ काफी मैच खेले । लेकिन अर्जेंटीना के खिलाफ खेलकर ही हमें अपनी कमजोरियों का पता चला । यह भी पता चला कि ओलंपिक से पहले कहां सुधार करना है ।’’

सविता ने कहा ,‘‘ हमने इन दौरों पर अलग अलग संयोजन आजमाये जिससे ओलंपिक की टीम तैयार करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!