लाइव न्यूज़ :

तीरंदाजी विश्व कप : वर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोला

By भाषा | Updated: June 26, 2021 20:57 IST

Open in App

पेरिस, 26 जून कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने अमेरिकी दिग्गज क्रिस शाफ को शूटआफ में हराकर तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में स्वर्ण पदक जीत लिया ।

बराबरी के फाइनल मुकाबले में दोनों ने सिर्फ दो दो अंक गंवाये । दोनों 148 . 148 का स्कोर करके बराबरी पर थे ।

दुनिया के पांचवें नंबर के तीरंदाज शाफ ने नौ के साथ शूटआफ शुरू किया जबकि वर्मा ने परफेक्ट दस अंक बनाये ।

वर्मा का विश्व कप व्यक्तिगत स्पर्धा में यह दूसरा स्वर्ण है । उन्होंने 2015 में व्रोक्लॉ में विश्व कप के दूसरे चरण में भी पीला तमगा जीता था ।

इससे पहले उन्होंने रूस के अंतोन बुलाएव को 146 . 138 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!