सोनीपत में ट्रायल्स से नयी शुरुआत करेंगे तीरंदाज

By भाषा | Updated: July 30, 2021 20:43 IST2021-07-30T20:43:11+5:302021-07-30T20:43:11+5:30

Archers to make a fresh start with trials in Sonipat | सोनीपत में ट्रायल्स से नयी शुरुआत करेंगे तीरंदाज

सोनीपत में ट्रायल्स से नयी शुरुआत करेंगे तीरंदाज

सोनीपत, 30 जुलाई तोक्यो ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद तीरंदाजी महासंघ ने रिकर्व टीम के लिये राष्ट्रीय शिविर पुणे के बजाय सोनीपत में कराने का फैसला किया है जहां चार और पांच अगस्त को दो दिवसीय चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

इसका मतलब होगा कि तोक्यो खेलों में भाग ले रहे चार रिकर्व तीरंदाज को भारत पहुंचने पर ट्रायल्स से पहले केवल एक दिन का समय मिलेगा। तीरंदाजों को दो अगस्त को स्वदेश पहुंचना है।

सोनीपत में ट्रायल्स यांकतोन विश्व चैंपियनशिप के लिये होंगे जो 19 से 26 सितंबर के बीच होगी।

ओलंपिक में तीरंदाजों में अब केवल अतनु दास ही पदक की दौड़ में बने हुए हुए हैं। विश्व की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी शुक्रवार को व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गयी थी।

महिलाओं के केवल दीपिका ने तोक्यो खेलों में हिस्सा लिया था जबकि पुरुष तीरंदाजों में अतनु के अलावा प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय ने भी भाग लिया था। राय पहले ही ओलंपिक के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Archers to make a fresh start with trials in Sonipat

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे