लाइव न्यूज़ :

तीरंदाज तरुणदीप राय ‘शूट ऑफ’ में हारकर ओलंपिक से बाहर

By भाषा | Updated: July 28, 2021 09:28 IST

Open in App

तोक्यो, 28 जुलाई भारत के अनुभवी तीरंदाज तरुणदीप राय अपनी बढ़त का फायदा उठाने में नाकाम रहे और तोक्यो ओलंपिक खेलों में पुरुषों के व्यक्तिगत वर्ग के दूसरे दौर में बुधवार को यहां अपने से कम रैंकिंग के इजराइली खिलाड़ी इताय शैनी से ‘शूट ऑफ’ में 5-6 से हार गये।

विश्व में 54वें नंबर के राय मैच में अंतिम सेट से पहले 5-3 से आगे थे लेकिन दुनिया के 92वें नंबर के खिलाड़ी शैनी ने अंतिम सेट जीतकर स्कोर 5-5 से बराबर किया और ‘शूट ऑफ’ में ‘परफेक्ट 10’ जमाकर अगले दौर में जगह बनायी। रॉय शूट ऑफ में नौ अंक ही बना सके।

इससे राय का तोक्यो ओलंपिक का सफर भी समाप्त हो गया। भारत की उम्मीदें अब व्यक्तिगत वर्ग में दीपिका कुमारी, अतनु दास और प्रवीण जाधव पर टिकी हैं।

अपना तीसरा ओलंपिक खेल रहा सेना का यह 37 वर्षीय तीरंदाज इजराइली खिलाड़ी के खिलाफ पहला सेट 24-28 से गंवा बैठा लेकिन उन्होंने अगले सेट में एक ‘परफेक्ट 10’ लगाकर 27-26 से जीत दर्ज करके अच्छी वापसी की।

तीसरे सेट में रॉय ने 10 के स्कोर से शुरुआत की लेकिन दूसरी सीरीज में वह केवल आठ अंक बना पाये जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। इस सेट में स्कोर 27-27 से बराबर रहा।

राय ने चौथे सेट में भी ‘परफेक्ट 10’ बनाकर 28-27 से जीत दर्ज करके 5-3 की बढ़त बना दी लेकिन इजराइल के खिलाड़ी ने दो बार 10 का स्कोर बनाकर छठे सेट को अपने नाम करके मैच को शूट ऑफ तक खींच दिया था।

राय ने इससे पहले यूक्रेन के ओलेक्सी हनबिन के खिलाफ 6-4 से रोमांचक जीत दर्ज करके दूसरे दौर में जगह बनायी थी।

यूक्रेनी खिलाड़ी से वह एक समय 2-4 से पीछे चल रहे थे लेकिन उन्होंने ‘परफेक्ट 10’ के तीन स्कोर बनाकर आखिरी दो सेट जीते और मैच अपने नाम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!