लाइव न्यूज़ :

कोहनी की चोट के कारण वनडे श्रृंखला और आईपीएल से बाहर हो सकते हैं आर्चर

By भाषा | Updated: March 21, 2021 10:46 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 मार्च इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने खुलासा किया कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की कोहनी की चोट बिगड़ती जा रही है और वह भारत के खिलाफ आगामी तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला और उसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो सकते हैं।

इस 25 वर्षीय के खिलाड़ी की दाहिनी कोहनी में पहले से ही दर्द था जो अब बढ़ गया है और मोर्गन इसको लेकर सुनिश्चित नहीं है कि वह 23 मार्च से पुणे में होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में भाग ले पाएंगे या नहीं।

मोर्गन ने शनिवार को पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद कहा, ‘‘अभी यह (आर्चर का वनडे में खेलना) सुनिश्चित नहीं है। हमें उनकी स्थिति का आकलन करने के लिये कल तक इंतजार करना होगा। उनकी चोट लगातार बिगड़ती जा रही है और उसका उपचार करना जरूरी है। ’’

आईपीएल नौ अप्रैल से शुरू होगा और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले इस तेज गेंदबाज का टी20 टूर्नामेंट के शुरू में खेलना संदिग्ध है।

मोर्गन ने कहा, ‘‘अमूमन तेज गेंदबाजों को चोट लगती रहती है, निश्चित तौर पर जोफ्रा की स्थिति अच्छी नहीं है और इसलिए मैं कह रहा हूं कि उसे निगरानी की जरूरत है। ’’

आर्चर कोहनी के दर्द के कारण ही चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाये थे। इसके बाद उन्होंने टी20 श्रृंखला में वापसी की और चौथे मैच में 33 रन देकर चार विकेट लेकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!