तीरंदाज ज्योति की खेल रत्न और लिंबा राम की द्रोणाचार्य के लिये सिफारिश

By भाषा | Updated: June 30, 2021 19:46 IST2021-06-30T19:46:54+5:302021-06-30T19:46:54+5:30

Archer Jyoti's recommendation for Khel Ratna and Limba Ram for Dronacharya | तीरंदाज ज्योति की खेल रत्न और लिंबा राम की द्रोणाचार्य के लिये सिफारिश

तीरंदाज ज्योति की खेल रत्न और लिंबा राम की द्रोणाचार्य के लिये सिफारिश

कोलकाता, 30 जून भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने विश्व कप में तीन रजत पदक जीतने वाली ज्योति कुमारी की देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिये सिफारिश की है।

एएआई ने पूर्व ओलंपियन और दिग्गज कोच लिंबा राम के नाम की सिफारिश द्रोणाचार्य (जीवन पर्यन्त) पुरस्कार के लिये की है।

राष्ट्रीय महासंघ ने एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता मुस्कान किरार के नाम की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार और कंपाउंड तीरंदाजी कोच लोकेश चंद पाल की द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये की है।

एएआई अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘पिछले साल रिकर्व तीरंदाजों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे इसलिए इस बार हमने कंपाउंड वर्ग को चुना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Archer Jyoti's recommendation for Khel Ratna and Limba Ram for Dronacharya

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे