लाइव न्यूज़ :

तीरंदाज जाधव के परिवार को मिल रही धमकियां

By भाषा | Updated: August 2, 2021 22:24 IST

Open in App

कोलकाता, दो अगस्त अपने पहले ओलंपिक से लौटे भारतीय तीरंदाज प्रवीण जाधव के परिजनों को ‘ईर्ष्यालु पड़ोसी’ धमकी दे रहे हैं कि वे अपने टिन के घर की मरम्मत नहीं कराये ।

जाधव ओलंपिक में रैंकिंग दौर में अपने सीनियर साथियों अतनु दास और तरूणदीप राय से आगे रहे थे । इसके बाद मिश्रित युगल में दीपिका कुमारी के साथ उन्हें उतारा गया लेकिन वे अंतिम आठ से बाहर हो गए ।

लेकिन महाराष्ट्र के सातारा जिले में उनके साराडे गांव में उनकी शोहरत से जलने वाले पड़ोसी उन्हें धमकी भरे फोन कर रहे हैं ।

जाधव ने पीटीआई से कहा ,‘‘ सुबह एक परिवार के पांच छह लोग आकर मेरे माता पिता, चाचा चाली को धमकाने लगे । हम अपने घर की मरम्मत कराना चाहते हैं । ’’

जाधव के परिवार के चार सदस्य झोपड़ी में रहते थे लेकिन उनके सेना में भर्ती होने के बाद पक्का घर बनवा लिया ।

जाधव ने कहा ,‘‘ पहले भी वे परेशान करते थे और एक अलग लेन चाहते थे जिस पर हम राजी हो गए लेकिन अब वे सारी सीमा पार कर रहे हैं ।हमें घर की मरम्मत कराने से कैसे रोक सकते थे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘वे हमसे जलते हैं । हम इस महान में बरसों से रह रहे हैं और हमारे पास सारे कागजात हैं ।’’

भारतीय दल लौटने के बाद सीधे हरियाणा के सोनीपत चला गया जहां अगले महीने होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिये अभ्यास शिविर लगा है । बुधवार को नये सिरे से ट्रायल होंगे ।

जाधव ने कहा ,‘‘ मेरा परिवार परेशान है और मैं भी वहां नहीं हूं । मैने सेना के अधिकारियों को बता दिया है और वे इसे देख रहे हैं ।’

सातारा जिले के एसपी अजय कुमार बंसल ने जाधव परिवार की पूरी मदद का वादा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!