लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स 2018: अपूर्वी चंदेला-रवि कुमार ने खोला भारत का खाता, शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 19, 2018 16:27 IST

Apurvi Chandela and Ravi Kumar: भारत के लिए अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने एशियन गेम्स 2018 का पहला मेडल शूटिंग में जीता है

Open in App

जकार्ता, 19 अगस्त: अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने रविवार को शूटिंग 10 मीटर एयर रायफल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतते हुए इन खेलों में भारत के पदकों का खाता खोला। ये अपूर्वी और रवि दोनों का ही एशियन गेम्स में पहला मेडल है। चंदेला और कुमार की जोड़ी ने पांच टीमों के फाइनल मुकाबले में कुल 429.9 अंक स्कोर करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। 

इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल चीनी ताइपे यिंगशिन लिन और शाओचुआन लू की जोड़ी ने जीता। इन दोनों ने एशियन गेम्स के नए रिकॉर्ड स्कोर 494.1 के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया। वहीं चीन की रोउझू झाओ और हारून यांग ने 492.5 अंकों के साथ के साथ सिल्वर मेडल जीता।

मिक्स्ड इवेंट को पहली बार एशियन गेम्स में शामिल किया गया था जिसका पहला परीक्षण 2017 में किया गया था और अब उसे 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भी शामिल किया जाएगा। 

चंदेला-कुमार ने क्वॉलिफिकेशन राउंड में 835.3 अंकों के साथ फाइनल में जगह बनाई थी।  इससे पहले चंदेला और कुमार दोनों ने ही कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मीटर एयर रायफल व्यक्ति स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अब इन दोनों की नजरें एशियन गेम्स में इस स्पर्धा का व्यक्गित मेडल जीतने पर होगी। 

टॅग्स :एशियन गेम्सनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!