लाइव न्यूज़ :

विंबलडन में क्वार्टर फाइनल से स्टेडियम की क्षमता के शत प्रतिशत दर्शकों को आने की स्वीकृति

By भाषा | Updated: July 4, 2021 19:37 IST

Open in App

विंबलडन (लंदन), चार जुलाई (एपी) विंबलडन के सेंटर और नंबर एक कोर्ट पर एकल क्वार्टर फाइनल से क्षमता के शत प्रतिशत दर्शकों को आने की स्वीकृति दी जा सकती है। यह व्यवस्था टूर्नामेंट के अंत तक बरकरार रहेगी।

विंबलडन के आयोजक आल इंग्लैंड क्लब ने रविवार को कहा कि पिछले साल कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद से यह ब्रिटेन में पहली बार होगा जब किसी खेल प्रतियोगिता के दौरान आउटडोर स्टेडियम में क्षमता के शत प्रतिशत दर्शकों को आने की स्वीकृति होगी।

कोविड-19 महामारी के बढ़ने के कारण 2020 में विंबलडन को रद्द कर दिया गया था। ऐसा 75 साल के इतिहास में पहली बार हुआ जब सबसे पुराने ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया गया।

क्लब ने कहा कि चैंपियनशिप के पहले हफ्ते के सफल आयोजन और सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद दो मुख्य कोर्ट पर दर्शकों की सीमा में इजाफा किया जाएगा जो अभी 50 प्रतिशत है।

सोमवार को चौथे दौर के मुकाबलों के बाद मंगलवार से महिलाओं जबकि बुधवार से पुरुषों के वर्ग के क्वार्टर फाइनल शुरू होंगे। महिलाओं का फाइनल शनिवार जबकि पुरुषों का 11 जुलाई को होगा।

टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले क्लब ने कहा था कि वे सिर्फ दो एकल फाइनल के लिए ही शत प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में आने की स्वीकृति दे पाएंगे।

सेंटर कोर्ट की क्षमता 14,979 लोगों की है जबकि नंबर एक कोर्ट पर 12,345 दर्शक एक साथ मुकाबला देख सकते हैं।

दर्शकों को हालांकि प्रत्येक दिन टूर्नामेंट देखने के लिए पहुंचने पर अपनी कोविड-19 स्थिति की जानकारी देनी होगी। उनका कोविड परीक्षण पिछले 48 घंटे में या तो नेगेटिव होना चाहिए या फिर उनका पूर्ण टीकाकरण हुआ हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!