लाइव न्यूज़ :

अनुज, सांगवान की साझेदारी ने दिल्ली को विजय हजारे ट्राफी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया

By भाषा | Updated: March 7, 2021 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मार्च विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत की नाबाद 95 रन की पारी और कप्तान प्रदीप सांगवान (नाबाद 58) के साथ सातवें विकेट के लिए 143 रन की अटूट साझेदारी के दम पर दिल्ली ने विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में रविवार को यहां उत्तराखंड को चार विकेट से हराकर अंतिम आठ में जगह पक्की की।

सोमवार को खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल में दिल्ली का सामना उत्तर प्रदेश से होगा।

उत्तराखंड ने सलामी बल्लेबाज कमल सिंह की 77 (83 गेंद), कप्तान कुणाल चंदेला की 62 (83 गेंद) और विकेट कीपर सौरव रावत 44 रन (23 गेंद) की पारियों से पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 287 रन बनाये।

दिल्ली ने 48.3 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

दिल्ली की टीम 33 ओवर में छह विकेट पर 146 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन इसके बाद बायें हाथ के बल्लेबाज अनुज और सांगवान की जोड़ी ने महज 16 ओवर में 143 रन जोड़कर टीम को जीत दिला दी। अनुज ने 85 गेंद की नाबाद पारी में छह छक्के और सात चौको की मदद से 95 रन बनाये जबकि सांगवान ने 49 गेंद की नाबाद पारी में छह चौके और दो छक्के लगाये।

इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलने वाले बल्लेबाज नीतिश राणा ने 88 गेंद में 81 रन बनाकर दिल्ली को मैच में बनाये रखा था।

दिल्ली के कप्तान ने गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए आठ ओवर में 59 रन देकर तीन विकेट झटके। राणा ने 40 रन देकर दो विकेट लिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!