लाइव न्यूज़ :

अनु रानी ने भाला फेंक मे अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, ओलंपिक क्वालीफिकेशन स्तर से पीछे रही

By भाषा | Updated: March 15, 2021 21:13 IST

Open in App

पटियाला, 15 मार्च अनु रानी ने सोमवार को यहां फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन भाला फेंक में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया लेकिन इसके बावजूद तोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन स्तर हासिल नहीं कर पाई।

अनु ओलंपिक क्वालीफिकेशन स्तर से आधा मीटर से अधिक से पीछे रही।

अनु ने तीसरे प्रयास में 63.24 मीटर की सर्वश्रेष्ठ दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 62.43 मीटर के अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया जो उन्होंने 2019 में दोहा में विश्व चैंपियनशिप के दौरान बनाया था।

तोक्यो ओलंपिक का महिला भाला फेंक स्पर्धा में क्वालीफिकेशन स्तर 64 मीटर है।

एशियाई खेल 2014 में कांस्य और एशियाई चैंपियनशिप 2019 में रजत पदक जीतने वाली अनु राष्ट्रीय स्पर्धा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही थी।

राजस्थान की संजना चौधरी 54.55 मीटर के प्रयास के साथ दूसरे जबकि हरियाणा की कुमारी शर्मिला 50.78 मीटर के प्रयास के साथ आठ खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर रही।

उत्तर प्रदेश ने पहले दिन चार में से तीन स्वर्ण पदक जीते। 21 साल की सविता पाल ने 10000 मीटर दौड़ में पदार्पण करते हुए महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता। गोला फेंक की किरण बालियान ने 16.45 मीटर के प्रयास के साथ उत्तर प्रदेश को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया।

एक अन्य स्वर्ण पदक पोल वॉल्ट स्पर्धा में तमिलनाडु की रोजी पॉलराज ने 3.80 मीटर के प्रयास के साथ जीता।

दिन का आकर्षण हालांकि तमिलनाडु की एस धनलक्ष्मी रही जिन्होंने महिला 100 मीटर सेमीफाइनल में ओडिशा की दुती चंद को पछाड़ा। धनलक्ष्मी ने 11.63 सेकेंड का समय लिया। दुती ने 11.51 सेकेंड का समय लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!