लाइव न्यूज़ :

भाला फेंक के फाइनल में नहीं पहुंच पायी अनु, 14वें स्थान पर रही

By भाषा | Updated: August 3, 2021 07:50 IST

Open in App

तोक्यो, तीन अगस्त भारत की अनु रानी तोक्यो ओलंपिक खेलों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर पायी और मंगलवार को यहा 54.04 मीटर के निराशाजनक प्रदर्शन के साथ 14वें स्थान पर रही।

अनु ने 14 खिलाड़ियों के ग्रुप ए में 50.35 मीटर भाला फेंककर शुरुआत की और अपने दूसरे प्रयास में 53.19 मीटर की दूरी तय की।

इस 29 वर्षीय एथलीट को 12 खिलाड़ियों के फाइनल में जगह बनाने के लिये बेहतरीन प्रदर्शन करने की जरूरत थी लेकिन वह 63 मीटर के स्वत: क्वालीफिकेशन संख्या के करीब भी नहीं पहुंच पायी।

अनु का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 63.24 मीटर है जो उन्होंने इस साल फेडरेशन कप में हासिल किया था।

पोलैंड की मारिया आंद्रेजिक एकमात्र एथलीट रही जिन्होंने पहले प्रयास में ही 65.25 मीटर भाला फेंककर स्वत: क्वालीफाई किया। नियमों के अनुसार 63 मीटर भाला फेंकने वाले या सर्वश्रेष्ठ 12 खिलाड़ियों को फाइनल में जगह मिलती है।

भाला फेंक में अब सभी की निगाहें पुरुष वर्ग में नीरज चोपड़ा पर टिकी रहेगी जिनकी स्पर्धा बुधवार को है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!