लाइव न्यूज़ :

एंटोनियो के दो गोल से वेस्ट हैम की शीर्ष चार में जगह बनाने की उम्मीद जगी

By भाषा | Updated: May 4, 2021 10:08 IST

Open in App

लंदन, चार मई (एपी) माइकल एंटोनियो के दो गोल की मदद से वेस्ट हैम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में बर्नली को 2-1 से हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई करने की उम्मीद जगा दी।

क्रिस वुड ने 19वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर बर्नली को बढ़त दिलायी लेकिन एंटोनियो ने 21वें और 29वें मिनट में गोल दागकर वेस्ट हैम को महत्वपूर्ण जीत दिलायी।

इस जीत से वेस्ट हैम के 34 मैचों में 58 अंक हो गये हैं और वह चौथे स्थान पर काबिज चेल्सी से केवल तीन अंक पीछे है। अभी चार दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं।

वेस्ट हैम को अभी एवर्टन के अलावा ब्राइटन, वेस्ट ब्रोम और साउथम्पटन जैसी निचले पायदान वाली टीमों से भिड़ना है जबकि चेल्सी को मैनचेस्टर सिटी, आर्सनल, लीस्टर और एस्टन विल्ला जैसी मजबूत टीमों का सामना करना है।

वेस्ट ब्रोम और वॉल्व्स के बीच खेला गया एक अन्य मैच 1-1 से बराबर छूटा। फैबियो सिल्वा ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में गोल करके वॉल्व्स को बढ़त दिलायी। मबाये डियागने ने 62वें मिनट में वेस्ट ब्रोम की तरफ से बराबरी का गोल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!